राजस्थान की कांग्रेस कमेटी में बनाए जा सकते हैं तीन कार्यकारी अध्यक्ष
जयपुर राजस्थान की कांग्रेस कमेटी में तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने की चर्चा है। एक एससी, एक जाट और एक मुस्लिम नेता को अध्यक्ष बनाया जा सकता है। तीनों कार्यकारी अध्यक्षों का काम होगा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के सहयोगी की रुप में भूमिका निभाना। खास रिपोर्ट-
लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी के अंदर हलचल तेज है। प्रदेश कांग्रेस में भी नये परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। इसके तहत तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जा सकते है। एक दलित, एक जाट और एक मुस्लिम को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट से इस सम्बंध में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने गहन मंत्रणा की है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी इस बारे में जल्द निर्णय ले सकते हैं। लोकसभा चुनावों से पहले दूरगामी निर्णय लिये जा सकते हैं।
यह बन सकते है प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष
दलित नेतृत्व
—धोद विधायक परसराम मोरदिया के नाम की चर्चा
—मोरदिया पहले भी रह चुके है कार्यकारी अध्यक्ष
—खिलाड़ी लाल बैरवा का नाम भी चर्चाओं में है
—पूर्व सांसद और वर्तमान विधायक है खिलाड़ी लाल
—रतन सिंह इंजीनियर का नाम भी चर्चाओं में
—भरतपुर से सांसद रह चुके है रतन सिंह इंजीनियर

जाट नेतृत्व
—सबसे प्रबल नाम रामेश्वर डूडी का है
—नेता प्रतिपक्ष रह चुके है डूडी
—इस बार नोखा से हार गये चुनाव
—नरेन्द्र बुढानिया के नाम की चर्चा
—बुढानिया रह है तारानगर से कांग्रेस विधायक
—हेमाराम चौधरी का नाम भी चर्चा में
—हेमाराम को मंत्री भी नहीं बनाया गया है
—हरेन्द्र मिर्धा का नाम भी चर्चाओं में शुमार
—राजेन्द्र चौधरी भी कार्यकारी अध्यक्ष की दौड़ में

मुस्लिम नेतृत्व
—अश्क अली टांक दौड़ में आगे
—संगठनात्मक शैली में निपुण
—अभी ना तो सांसद है और ना ही विधायक
—दुरु मियां का नाम भी चर्चाओं में शुमार
—अश्क अली टांक दौड़ में आगे
—संगठनात्मक शैली में निपुण
—अभी ना तो सांसद है और ना ही विधायक
—दुरु मियां का नाम भी चर्चाओं में शुमार
तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के पीछे जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों का ध्यान रखा जाएगा। लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र समीकरण तय किये जाएंगे।
Comments
Post a Comment