बिहार: प्रियंका गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट लिखने वाला शख्स गिरफ्तार

 चंद दिन पहले राजनीति में एंट्री करने के बाद से ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चर्चा में बनी हुई हैं. पुलिस ने प्रियंका गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट लिखने के लिए बिहार के कटिहार जिले के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. बिहार पुलिस ने योगी संजय नाथ नाम के शख्स के खिलाफ सोशल एक्टिविस्ट शाहीन सैयद की शिकायत पर एक्शन लिया.
कटिहार जिले के स्टेशन हाउस ऑफिसर रजन सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, ''संजय विनोदपुर का रहने वाला है और हमें उसके खिलाफआपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले ही प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव नियुक्त किया है. प्रियंका की राजनीति में आधिकारिक एंट्री के साथ ही उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए पूर्वी उत्तरप्रदेश का प्रभारी बनाया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी की एंट्री से यूपी की 30 लोकसभा सीटों पर प्रभाव पड़ सकता है. कार्रवाई करने के आदेश मिले थे.''प्रियंका गांधी की एंट्री से एक ओर जहां कांग्रेसी कार्यकर्ता उत्साह में हैं, तो वहीं उनके विरोधी उन्हें निशाने बनाने में लगे हैं. प्रियंका गांधी की नियुक्ति के बाद विरोधी पार्टियों खासकर बीजेपी के नेताओं ने उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है.

Comments

Popular posts from this blog

रौचक खबर: मेहमान बनकर आई, मोटवी बनी बोर की धणियाणी

NDA को बहुमत नहीं मिला तो नीतीश बनेंगे प्रधानमंत्री? प्रशांत किशोर ने बनाया ब्लू प्रिंट!