दो बाइक चोर गिरफ्तार, चार बाइक बरामद
दो बाइक चोर गिरफ्तार, चार बाइक बरामद
*#बाड़मेर टाइम्स*
धोरीमन्ना। पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। उनके कब्जे से चोरी की चार बाइक भी बरामद की है। धोरीमन्ना में आपराधिकतत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बीते कुछ दिनों से पूरा जोर लगा रखा था। मुखबिरों की सुरागरसी के अलावा पुलिस संदिग्धों पर भी नजर बनाए हुई थी। इस बीच शुक्रवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लग ही गई।
थानाधिकारी प्रदीप डांगा ने बताया कि बाइक चोर पुखागर पुत्र धनगिरी जाति स्वामी निवासी सुदाबेरी व भेरगिरी पुत्र राऊगिरी स्वामी निवासी बूढ़े का तला भलीसर को गिरफ्तार किया। तथा उनके कब्जे से बालोतरा से चोरी की गई एक स्प्लेंडर प्रो, ग्लेमर व आई स्मार्ट तथा धोरीमन्ना से स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद करने में सफलता हासिल की। पुलिस पूछताछ में आरोपितो ने बाइक चोरी करना कबूल किया।
थानाधिकारी प्रदीप डांगा के नेतृत्व की पुलिस टीम एएसआई दुर्गाराम, कांस्टेबल पूनमचंद पोटलिया, वीरम खां, लाभूराम चौधरी, गंगाराम व सोहनी की भूमिका रही।

Comments
Post a Comment