बाड़मेर जेल भरो आंदोलन: सांसद-विधायक सहित 251 ने दी गिरफ्तारी
जेल भरो आंदोलन: सांसद-विधायक सहित 251 ने दी गिरफ्तारी
By: kishan moondh
Published On:
Feb, 08 2019 08:56 PM IST
- https://www.barmertimes.con/barmer-news
जेल भरो आंदोलन: सांसद-विधायक सहित 251 ने दी गिरफ्तारी
-भाजपा का प्रदर्शन: बसों में भर कर ले गई पुलिस-कलक्ट्रेट के बाहर बड़ी संख्या में जाब्ता रहा तैनात
बाड़मेर पत्रिका. भाजपा के जेल भरो आंदोलन के तहत स्थानीय पदाधिकारियों ने किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी की मांग व कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफ के विरोध में शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट के आगे विरोध प्रदर्शन किया। यहां सांसद-विधायक सहित 251 भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।
जिला मुख्यालय पर महावीर पार्क के पीछे भाजपा की बैठक हुई। यहां वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के साथ छलावा किया। कर्ज माफी की स्थिति स्पष्ट नहीं की है और किसानों को प्रमाण-पत्र बांटे जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लोगों को गुमराह कर सरकार में आई है। सांसद कर्नल सोनाराम ने कहा कि किसानों का कर्ज माफ करने, बेरोजगारों को भत्ता देने का वादा कर कांग्रेस ने जनता को गुमराह किया और सत्ता हासिल की। सवर्ण आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग की। इस दौरान विधायक हमीरसिंह, पूर्व विधायक कैलाश चौधरी, तरुणराय कागा, कानसिंह कोटड़ी, खुमाणसिंह, आदूराम मेघवाल सहित कई जने मौजूद रहे।

बड़ी संख्या में मौजूद रही पुलिस
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल के नेतृत्व में कलक्ट्रेट के बाहर गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। यहां पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक व सांसद के बीच हल्की बहस हुई। यहां पुलिस की बसें खड़ी थीं। भाजपा ने लिखित में 251 लोगों की गिरफ्तारी दी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस उप अधीक्षक भंवरलाल सीरवी, ग्रामीण थानाधिकारी दीपसिंह, बायतु अरुणकुमार, कोतवाली प्रभारी लूणाराम, सदर चुन्नीलाल, गणपतलाल, यातायात प्रभारी हिम्मताराम सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

बसें भर गईं खचाखच
पुलिस की ओर से कलक्टे्रट के बाहर बसें खड़ी करवाई गईं। गिरफ्तारी देने पर सभी को बसों में बिठाकर रवाना किया। जसदेर धाम के पास अलग-अलग स्थानों पर छोड़ा दिया गया।

Comments
Post a Comment